ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में 'तरकारी एक्सप्रेस' की शुरुआत, अब लोगों के घर तक पहुंचेगी सस्ती ताज़ी सब्जियां

PATNA : राजधानी पटना के लोगों को अब ताज़ी सब्जियां लेने बाज़ार नहीं जाना पड़ेगा. बिहार सरकार ने लोगों के घरों तक सब्जियां पहुंचाने की नई व्यवस्था शुरू की है. जिसके तहत किसानों के खेत

पटना में 'तरकारी एक्सप्रेस' की शुरुआत, अब लोगों के घर तक पहुंचेगी सस्ती ताज़ी सब्जियां
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के लोगों को अब ताज़ी सब्जियां लेने बाज़ार नहीं जाना पड़ेगा. बिहार सरकार ने लोगों के घरों तक सब्जियां पहुंचाने की नई व्यवस्था शुरू की है. जिसके तहत किसानों के खेत से सीधे खरीदी गई सब्जियां लोगों के मोहल्ले तक कुछ घंटों के अंतराल में पहुंचेंगी और दाम भी बाजर से कम होंगे. 


बिहार के सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह ने उचित मूल्य पर सब्जी उपलब्ध कराने के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से शहर भर में सब्जियों का विपणन कराने की सेवा तरकारी एक्सप्रेस का शुभारंभ किया. मंत्री ने कहा कि मोाबइल आउटलेट के लिए 10 ई-रिक्शा की खरीदी गई है. ये वाहन शहर में घूम- घूमकर लोगों को सस्ती सब्जी उपलब्ध कराएंगे. 


बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड किसानों को अधिक रेट और बिहारवासियों को स्थानीय बाजार से सस्ती सब्जी उपलब्ध कराने को प्रयासरत है और उसी की कड़ी में यह पहल है. इसकी शुरुआत पटना से की गई है. पटना के प्रमुख बाजारों में 10 स्थायी आउटलेट भी स्थापित किए गए है. 

टैग्स