ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना में STF ने कुख्यात नक्सली गुड्डू शर्मा को दबोचा, जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में था शामिल

PATNA : राजधानी पटना में एसटीएफ की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ की टीम ने लगभग देश दशक पहले हुए चर्चित जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में शामिल कुख्यात नक्सली गुड्डू शर्मा उ

पटना में STF ने कुख्यात नक्सली गुड्डू शर्मा को दबोचा, जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में था शामिल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एसटीएफ की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ की टीम ने लगभग देश दशक पहले हुए चर्चित जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में शामिल कुख्यात नक्सली गुड्डू शर्मा उर्फ नवलेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. कड़ी मशक्कत से एसटीएफ की टीम को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है. कुख्यात गुड्डू उर्फ नवलेश शर्मा बिहार के कई जिलों में मोड़ वांटेड अपराधी है. इसके ऊपर आर्म्स एक्ट और यूएपीए एक्ट समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं.


बिहार एसटीएफ की स्पेशल टीम ने जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में शामिल कुख्यात नक्सली गुड्डू शर्मा उर्फ नवलेश शर्मा को पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि गुड्डू शर्मा  जहानाबाद के करौना थाना क्षेत्र के मोकर गांव का रहने वाला है. एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, नवलेश शर्मा नक्सलियों की बिहार रीजनल कमेटी का सदस्य भी है.


डेढ़ दशक पहले 13 नवंबर 2005 को हुए बिहार के चर्चित जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में शामिल रहने के कारण पुलिस को कुख्यात नक्सली गुड्डू शर्मा की कई दिनों से तलाश थी. पुलिस की टीम लगातार इसका लोकेशन ट्रैक कर रही थी. लेकिन ये अब तक पुलिस को चकमा देकर भागता रहा. डेढ़ दशक के एक लंबे अंतराल के बाद आखिरकार पुलिस ने इसे दबोच लिया. पकड़े गए कुख्यात नक्सली गुड्डू शर्मा से अब एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है. जानकारी मिली है कि पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं. 


गौरतलब हो कि 13 नवंबर 2005 की रात करीब 9 बजे एक हजार नक्सलियों ने जहानाबाद जेल पर हमला कर दिया था. रात के अंधेरे में गोलियों की तड़तड़ाहत और बमों के धमाकें से पूरा जहानाबाद थर्रा उठा था. नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मी और जेल में बंद कैदी की हत्या तो की ही अजय कानू समेत सैकड़ों कैदियों को छुड़ाकर फरार हो गए थे.


जहानाबाद जेल बेक्र कांड के दौरान नक्सलियों ने जहानाबाद पुलिस लाइन को नक्सलियों ने चारों तरफ से घेरे रखा था ताकि पुलिसकर्मियों को कोई मदद न मिल सके. घटना के समय करीब साढ़े तीन सौ कैदी भाग गए थे. बाद में उन कैदियों को लौटने की मोहलत प्रशासन की तरफ से दी गई. इसके बाद भी 130 कैदी वापस नहीं लौटे. माना जाता है कि कुख्यात नक्सली अजय कानू को छुड़ाने के लिए जहानाबाद जेल बेक्र ऑपरेशन की साजिश रची गई थी.

टैग्स