ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

पटना में सक्रिय है स्कीमर मशीन से ATM कार्ड का डाटा उड़ा कर खाता से पैसा निकालने वाला 25 गैंग, 4 गिरफ्तार

PATNA : इन दिनों पटना में 25 ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो स्कीमर मशीन से ATM कार्ड का डाटा उड़ा कर आपके अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं. उन्हें ना तो OTP की जरुरत पड़ती है और ना ही पासवर्ड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : इन दिनों पटना में 25 ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो स्कीमर मशीन से ATM कार्ड का डाटा उड़ा कर आपके अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं. उन्हें ना तो OTP की जरुरत पड़ती है और ना ही पासवर्ड की. 

अगर अप एटीएम में जा रहे हैं तो पैसा नहीं निकलने पर किसी को भी अपना कार्ड न दें. एटीएम कार्ड देने पर साइबर अपराधी कार्ड को स्वैप कर इसका सारा डेटा ले लेंगे और कार्ड क्लोनिंग कर फिर आपके खाते से रकम उड़ा लेगें.

पटना पुलिस ने रामकृष्णा नगर थाना इलाके से नवादा के रहने वाले चार ऐसे साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को 20 मोबाइल, दर्जनों एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, एक स्कीमर मशीन सहित कई सामान मिले हैं. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि इनका एक सरगना गया में रहता है एटीएम को क्लोन कर पैसे निकालता है. इसके साथ ही सबने बताया कि कार्ड को स्वैप करने से लेकर क्लोनिंग करने की तरकीब यू-ट्यूब से सीखा है. ये अपना टारगेट महिलाएं और बुजुर्ग को बनाते थे.