ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में रची गई थी आशुतोष शाही हत्याकांड की साजिश, इस इलाके के होटल में हुई थी शूटरों से डील

PATNA : बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस ममाले में अब एक नया खुलासा हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या की साजिश पटना में रची गई थी। इस

पटना में रची गई थी आशुतोष शाही हत्याकांड की साजिश, इस इलाके के होटल में हुई थी शूटरों से डील
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस ममाले में अब एक नया खुलासा हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या की साजिश पटना में रची गई थी। इस मास्टरमाइंड ने फ्रेजर रोड स्थित एक होटल में शूटरों को बुलाकर हत्या की डील की थी। अब इस मामले की सुराग मिलने पर एसटीएफ की टीम ने उक्त होटल में छापेमारी भी की है। हालांकि, टीम को कोई खास सफलता नहीं मिली है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में 21 जुलाई को अपराधियों ने गोली मारकर आशुतोष शाही की हत्या कर दी थी। वहीं, गोली लगने से उनके दो बॉडीगार्ड निजामुद्दीन और राहुल की भी मौत हो गई थी। अब इस मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। अब सूत्रों की मानें तो एसटीएफ को सूचना मिली थी कि फ्रेजर रोड के एक होटल में आशुतोष की हत्या की साजिश को अंतिम रूप दिया गया था। वारदात में शामिल शूटरों को होटल बुलाया गया। इसमें कुछ पटना के हैं तो कुछ अपराधी दूसरे राज्य के बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम दो दिन पूर्व उस होटल में गई थी। चर्चा है कि उस होटल से एसटीएफ ने एक व्यक्ति को उठाया है। लेकिन, अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस ने भी कुख्यात उज्ज्वल की गिरफ्तारी के लिए पटना के जानीपुर में छापेमारी की थी। लेकिन, पुलिस के हाथों कुछ भी नहीं लग पाया था। 


इधर, आशुतोष शाही मर्डर की हत्या मामले में सीसीटीवी में दिखे चार शूटर की पहचान के लिए एसआईटी ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की गई। शातिरों को फुटेज दिखाकर शूटर की पहचान कराने की कोशिश की गई। एफआईआर में बाइक सवार चार शूटर को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। सीसीटीवी धुंधला होने से जेल में बंद शातिरों से सटीक जानकारी नहीं मिल सकी।