ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में पुलिस पर हमला, जमकर हुई रोड़ेबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना के मलाही पकड़ी इलाके में पुलिस के ऊपर अतिक्रमणकारियों हमला बोला है. पुलिस टीम के ऊपर रोड़ेबाजी की खबर सामने आ रही

पटना में पुलिस पर हमला, जमकर हुई रोड़ेबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना के मलाही पकड़ी इलाके में पुलिस के ऊपर अतिक्रमणकारियों हमला बोला है. पुलिस टीम के ऊपर रोड़ेबाजी की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया है.


घटना राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके की है. यहां मलाही पकड़ी के पास अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रहे रहे लोगों को हटाने गई पुलिस की टीम पर हमला किया गया है. अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया है. बताया जा रहा है कि रोड़ेबाजी के बाद अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम मौके से भाग खड़ा हुई है.


लोगों का आक्रोश भड़कता देख एक्स्ट्रा पुलिस फ़ोर्स को बुलाया गया है. अतिक्रमणकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन उनकी झुग्गी झोपड़ियों पर नगर निगम का डंडा चलने से वो नाराज है. बताया जा रहा है कि पटना पुलिस ने भी अतिक्रमणकारियों पर लाठीचार्ज किया है.  झोपड़ी में बंधी बकरी को खोलने गई महिला को पुलिस ने पीटा है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि वे काफी लंबे समय से इस जगह पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. बिहार सरकार की ओर से उन्हें कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जाती है. लेकिन  समय-समय पर झोपड़ी को तोड़ कर गरीबों को परेशान किया जाता है.