ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जलजमाव को लेकर सड़क पर उतरे थे लोग

PATNA : बिहार में हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है. राजधानी पटना में जल जमाव से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जल जमाव के कारण सड़क पर प्रदर्शन कर र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है. राजधानी पटना में जल जमाव से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जल जमाव के कारण सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई है. कई लोगों को चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. 

घटना पटना जिले के दानापुर इलाके की है. जहां लेखा नगर में जलजमाव से पीड़ित लोगों ने आज खगौल-दानापुर मेन रोड को जाम कर दिया. लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे लोगों ने पूरी तरह से सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने नाराज लोगों को समझाने का काम किया. जब लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pankaj Kumar

FirstBihar संवाददाता