ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटना में पैसा निकालने बैंक पहुंचा 'मुर्दा', अर्थी से निकलते ही अधिकारियों के उड़े होश

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां बैंक में पैसा निकालने एक मुर्दा पहुंच गया, जिसे देखते ही डर से अधिकारियों की रूह कांप गई. अगर आप ये सोच रहे

पटना में पैसा निकालने बैंक पहुंचा 'मुर्दा', अर्थी से निकलते ही अधिकारियों के उड़े होश
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां बैंक में पैसा निकालने एक मुर्दा पहुंच गया, जिसे देखते ही डर से अधिकारियों की रूह कांप गई. अगर आप ये सोच रहे होंगे कि आखिरकार ये कैसे संभव है, तो ज्यादा हैरान मत होइए क्योंकि ऐसा ही एक वाकया हुआ है. जिसे जानकार आप भी खुद चौंक जायेंगे. 


पूरी घटना राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना इलाके की है, जहां सिगरियावां गांव स्थित केनरा बैंक में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब अर्थी से निकल कर एक शख्स बैंक में जमा अपने रुपये की निकासी की मांग करने लगा. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिगरियावां गांव के रहने वाले 55 वर्षीय महेश यादव की मंगलवार को मौत हो गई. महेश की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणों के पास पैसे नहीं थे. गांववाले बैंक में जाकर महेश के खाता में जमा पैसा देने की मांग करने लगे. लेकिन बैंक के अधिकारियों ने ऐसा करने से साफ़ इंकार कर दिया.


केनरा बैंक के अधिकारी जब पैसा नहीं दिए तो गांववाले महेश यादव की अर्थी को लेकर ही बैंक पपहुंच गए, जिससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई. लगभग 3 घंटा तक शव बैंक में ही पड़ा रहा. मामले को शांत कराने के लिए मैनेजर ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये दिया और जैसे-तैसे लोगों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार करने के लिए भेजा. 


दरअसल मृतक महेश यादव की शादी नहीं हुई थी. जिसके कारण जब उसने बैंक में अपना खुलवाया तो किसी का भी नाम नॉमिनी में नहीं दिया. बताया जा रहा है कि उसके खाते में एक लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है. बैंक अधिकारियों के मुताबिक दो बार सूचना देने के बावजूद भी महेश अपना KYC भी अपडेट नहीं कराया था, जिसके कारण मैनेजर ने पैसा देने से इनकार कर दिया.  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता