ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में मेडिकल की तैयारी कर रही स्टूडेंट ने किया सुसाइड, मां-पापा से बात कर उठाई यह कदम

PATNA : पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के चांदमारी रोड में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के चांदमारी रोड में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतका का नाम पिंकी कुमारी बताया जा रहा है और वह चांदमारी रोड में किराए के मकान में रहकर मेडिकल कंपटीशन की तैयारी कर रही थी. पिंकी मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के इलाके की रहने वाली है. लॉकडाउन के  कारण पिंकी पटना में ही किराए के कमरे में फंस गई थी, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में बताई जा रही है.

 पुलिस के मुताबिक रविवार की रात वह अपनी मां और पापा से बात की थी. पास में ही रहने वाला उसका चचेरा भाई भी उसके पास ही आया हुआ था. रात 9 बजे भाई अपने घर चला गया. सब से अच्छे से बात करने के बाद वह अपने रूम में सोने को चली गई. सोमवार की सुबह जब देर तक उसने किसी का फोन नहीं उठाया तो उसके परिवार वालों ने भाई को उसके घर भेजा. जहां उसका शव कमरे में लटकते हुए मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला.  



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता