ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी महिला, प्रेमी से पति को गांधी सेतु से गंगा नदीं में फेंकवाया

DESK : पटना पुलिस ने राज मिस्त्री का काम करने वाले संतोष पासवान के मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस कांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसे गांधी स

शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी महिला, प्रेमी से पति को गांधी सेतु से गंगा नदीं में फेंकवाया
Anamika
2 मिनट

DESK : पटना पुलिस ने राज मिस्त्री का काम करने वाले संतोष पासवान के मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस कांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसे गांधी सेतु से गंगा नदी में फेंकवा  दिया था. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस संतोष की डेड बॉडी की तलाश में जुट गई है पर अभी तक नहीं बरामद किया गया है. 

खगौल थाना इलाके के लेखा नगर में मुंडेश्वरी अपार्टमेंट के पास संजय सिंह के मकान में मिस्त्री का काम करने वाले  संतोष पासवान को उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने दो चचेरे और ममेरे भाइयों के साथ मिलकर गांधी सेतु से गंगा नदी में फेंक दिया. उसका शव अभी बरामद नहीं किया गया है. 

पुलिस ने संतोष की पत्नी अर्चना कुमारी और उसके प्रेमी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया किसमस्तीपुर के रहने वाले  संतोष की पत्नी अर्चना  का शादी के पहले से ही वैशाली के साथ रहने वाले पंकज के साथ अफेयर चल रहा था. शादी के बाद भी वह पंकज के साथ ही रहना चाहती थी. इसके लिए प्लान बना कर उसने बॉयफ्रेंड और उसके दो भाइयों के साथ मिलकर पति को गंगा नदी में फेंकवा दिया. 

पूछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि संतोष अपार्टमेंट के पास ही राज मिस्त्री का काम करता था. पंकज ने उससे दोस्ती कर ली और 4 अक्टूबर को उसके घर आया. 5 को वह संतोष को लेकर बाजार की तरफ गया और अपने दो भाइयों के साथ मिलकर खूब शराब पिलाई. इसके बाद पटना जंक्शन से टेंपो रिजर्व करते गांधी सेतु ले गया और फिर सुनसान जगह देखकर गंगा में फेंक दिया