ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

राजधानी के महावीर वात्सल्य में कोरोना संक्रमण ; डॉ मंजू गीता मिश्रा के क्लिनिक में भी संक्रमण

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद प्राइवेट अस्पतालों में लापरवाही देखने को मिल रही है. पटना के महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल में दो महिलाएं कोरोना वायरस पॉजिटिव गई हैं. द

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद प्राइवेट अस्पतालों में लापरवाही देखने को मिल रही है. पटना के महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल में दो महिलाएं कोरोना वायरस पॉजिटिव गई हैं. दोनों महिलाएं गर्भवती थीं और उन्होंने बच्चों को जन्म दिया. कोरोना टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि पटना की चर्चित डॉ मंजू गीता मिश्रा के क्लीनिक में भी कोरोना वायरस का मामला सामने आया है. कोरोना से पीड़ित एक महिला ने यहां 2 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था और उसकी रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई. बावजूद इसके न तो महावीर वात्सल्य और ना ही डॉ मंजू गीता मिश्रा ने अपने क्लीनिक को बंद किया है.


महावीर वात्सल्य अस्पताल में 3 दिनों के लिए ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया है, वहां सैनिटाइजेशन का काम कराया गया है. अस्पताल के निदेशक ने इस बात की जानकारी फर्स्ट बिहार को दी है.


डॉ मंजू गीता मिश्रा के अस्पताल में जिस कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया, उसको तत्काल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और नर्सिंग होम लगातार खुला हुआ है. फर्स्ट बिहार में जब इस बाबत जानकारी ली तो डॉ मंजू गीता मिश्रा के स्टाफ ने कहा कि सैनिटाइजेशन कराया गया है लेकिन अस्पताल को बंद नहीं किया गया. इन दोनों जगहों पर बड़ी लापरवाही देखने को मिली है.


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन ने सख्ती बररते हुए एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी. वहीं, दूसरी ओर पटना के प्राइवेट हॉस्पिटलों में खुद अस्पताल प्रबंधन इसे मजाक बना दिए हैं. राजधानी में अब तक सबसे ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं लेकिन फिर भी महावीर वात्सल्य अस्पताल प्राइवेट अस्पतालों और डॉ मंजू गीता मिश्रा के क्लीनिक में कोई भी गंभीरता नहीं देखी जा रही है. 

टैग्स