ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा, हर दिन मिल रहे हैं नए मरीज

PATNA : देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच कई जगहों पर लगातार संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। राजधानी पटना भी इससे अछूता नहीं है। पटना में हर दिन औसतन पांच से छह नए संक्रमि

पटना में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा, हर दिन मिल रहे हैं नए मरीज
Editor
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच कई जगहों पर लगातार संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। राजधानी पटना भी इससे अछूता नहीं है। पटना में हर दिन औसतन पांच से छह नए संक्रमित मिल रहे हैं, पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं।  


बीते एक हफ्ते में पटना में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। पिछले महीने 28 अप्रैल को पटना में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 18 थी। 4 मई को यह संख्या बढ़कर 36 हो गई है। हालांकि इसमें दो मरीज दूसरे जिले के भी हैं। कुल सक्रिय संक्रमितों में 9 ऐसे मरीज हैं, जो दिल्ली से पटना पहुंचे थे। इस बात की आशंका जतायी जा रही है कि दिल्ली से आने वाले संक्रमितों के संपर्क में आने से भी अन्य लोग संक्रमित हुए हैं। बाकी के लोग पटना के शहरी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। अभी पटना जिले में पटना सदर और फुलवारीशरीफ प्रखंड में सबसे अधिक संक्रमित हैं। पटना सदर प्रखंड में 22 सक्रिय मरीज हैं तो वहीं फुलवारीशरीफ में 5 एक्टिव केस हैं। 


पटना में मिलने वाले मरीजों को लेकर खास बात यह है कि तीसरी लहर की तरह इस बार भी कुल सक्रिय मरीजों में 50 साल से कम उम्र वाले 25 मरीज शामिल हैं। जबकि 60 साल से अधिक उम्र वालों में 4 मरीज शामिल हैं। यानी सबसे अधिक कामकाजी लोग ही संक्रमित हुए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 11 है। पटना के द्वारिकापुरी रोड नंबर 1, आर्यकुमार रोड बांकीपुर, बोरिंग रोड, एजी कॉलोनी, राजीव नगर रोड नंबर 10, अलीनगर अनीसाबाद, संपतचक, आईजीआईएमएस, न्यू जगनपुरा, बेगमपुर, परपोखरा, राजेन्द्रनगर रोड संख्या-एक डी, स्टेशन रोड, शर्मा आजाद लेन चौधरी टोला, कंकड़बाग, होटल जगदंबा पैलेस, शिवपुरी, पटना एम्स हॉस्टल, आईएएस कॉलोनी दानापुर, पाटलिपुत्र, दानापुर खगौल में मरीज मिले हैं।