ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

पटना में खुली दुकानों पर अचानक पहुंचे DM, डोमिनोज रेस्टोरेंट और आदित्य विजन का लिया जायजा

PATNA : पटना के डीएम कुमार रवि ने आज अचानक शहर में खुली दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने दुकानों का कोरोना संक्रमण के दौरान लागू किए प्रोटोकॉल का किसी भी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना के डीएम  कुमार रवि ने आज अचानक शहर में खुली दुकानों का निरीक्षण किया।  इस दौरान डीएम ने दुकानों का कोरोना संक्रमण के दौरान लागू किए प्रोटोकॉल का किसी भी कीमत पर पालन करने का निर्देश दिया।


डीएम कुमार रवि पटना की सड़कों पर निकले तो वे सबसे पहले एग्जीविशन रोड  स्थित डोमिनोज  रेस्टोरेंट पहुंते इसके बाद वे प्लैनेटोरियम के पास स्थित आदित्य विजन पहुंचे। तमाम दुकानों में उन्होनें लॉकडाउन के प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क-सेनेटाइजर के इस्तेमाल की सख्त हिदायत दी। उसके बाद वे  बेली  रोड की तरफ बढ़ गये।


एग्जीविशन रोड के डोमिनोज रेस्टोरेंट के जायजे के क्रम में डीएम ने कहा कि खाद्य निरीक्षक की जांच के बाद रेस्टोरेंट्स के द्वारा होम डिलीवरी की अनुमति दी जा रही है।उन्होनें कहा कि डिलीवरी ब्वॉय का समुचित सैनिटाइजेशन हो, रेस्टोरेंट का नियमित  एवं अच्छे तरीके  से साफ सफाई हो ,  वहां काम करने वाले कर्मियों में से किसी को भी सर्दी ,खांसी एवं बुखार की शिकायत नहीं हो।


डीएम ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि दुकानों में कर्मियों द्वारा सोशल डिस्टेंस का अनुपालन, मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग, दुकानदार एवं ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन आदि की समुचित व्यवस्था रहे। डीएम ने अपने निरीक्षण के दौरान ज्य़ादातर दुकानों में तय मापदंडों को पूरा करते पाया। डीएम के साथ पटना सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया,डीपीआरओ प्रमोद कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता