ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना : नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, जीपीओ में पोस्ट मास्टर बनाने का दिया था झांसा

PATNA : देश के अंदर बेरोजगारी एक ऐसी बड़ी समस्या है कि रोजगार पाने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। इसी का फायदा जालसाज उठाते हैं और मासूम भोले-भाले लोग उनके शिकार बन जाते हैं। कुछ

पटना : नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, जीपीओ में पोस्ट मास्टर बनाने का दिया था झांसा
Editor
2 मिनट

PATNA : देश के अंदर बेरोजगारी एक ऐसी बड़ी समस्या है कि रोजगार पाने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। इसी का फायदा जालसाज उठाते हैं और मासूम भोले-भाले लोग उनके शिकार बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला पटना से सामने आया है पटना जीपीओ में। पोस्ट मास्टर और सहायक पोस्ट मास्टर की जॉब दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। जीपीओ में नौकरी दिलवाने के नाम पर पांच लोगो से 12 लाख से अधिक की ठगी की गई है। 


भोजपुर जिले के रहने वाले पांच युवकों विद्या प्रकाश पाठक, सत्यदेव सिंह, विशाल पटेल, कृष्ण कुमार यादव और राजेश कुमार ने एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाया है। यह मामला एक साल पुराना बताया जा रहा है। बीते दिन यानि गुरुवार को पीड़ित युवकों ने एक व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। 


युवकों ने आरोप लगते हुए कहा कि रुपये लेने वाले ने जोइनिंग लेटर देने के नाम पर जीपीओ में बुलाया था। उसने सभी से और रकम लेने की मांग की थी। जिसके बाद युवकों को उस व्यक्ति पर संदेह हुआ, जब उससे पूछताछ करना शुरू किया तो वह भागने लगा। युवकों ने उसे पकड़कर थाने ले आए। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित व्यक्ति से साढ़े पांच लाख रुपये लेने की बात मान ली है। कोतवाली थानेदार सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर का है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है।