ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में गर्लफ्रेंड ने आशिक को मिलने के लिए घर बुलाया, पकड़ाने के बाद लोगों ने प्रेमी का कर दिया मर्डर

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रेम प्रसंग में मर्डर का ताजा मामला सामने आया है पटना से जहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रेम प्रसंग में मर्डर का ताजा मामला सामने आया है पटना से जहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया. पकड़ाने के बाद लोगों ने उसका मर्डर कर दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. 

बड़ी वारदात पटना जिले के  पुनपुन थाना इलाके की है. जहां संबलपुर गांव में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से देर शाम मिलने पहुंचा. लोगों ने दोनों को मुलाकात करते हुए पकड़ लिया. लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. मृतक प्रेमी की पहचान परसा बाजार थाना के बकपुर गांव के रहने वाले मो. सिकंदर के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर मिलने के लिए घर बुलाया. जहां लोगों ने उसकी मर्डर कर दी. मृतक सिकंदर के पिता मो. क्यूम ने बताया कि मो. सिकंदर पुनपुन स्थित बाईपास के नीचे टेलर मास्टर का काम करता था. मंगलवार को और दिन की तरह वह काम कर के घर लौटा. उनका कहना है कि मंगलवार की शाम उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह घर मे किसी को कुछ बताये बिना शाम करीब छह बजे निकल गया. परिजनों को लगा कि किसी काम से बाजार गया है. 

इसी बीच देर शाम आठ बजे सिकंदर के ही मोबाइल से किसी ने उसके घर पर फोन कर बताया कि सिकंदर फिलहाल सबलपुर में है और उसकी तबीयत खराब है. इतना सुनते ही घरवाले फौरन वहां पहुंचे. उन्होंने देखा कि सड़क किनारे सिकंदर पड़ा था. उसकी सांसे बंद हो गई थीं. जख्म को देखने से लगा कि किसी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले में हुई है. पुलिस इसी बिंदु को आधार मानर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.