ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना : घर से गायब हुआ डॉगी तो मालिक पहुंचा थाना, रिपोर्ट दर्ज.. क्या पुलिस 'स्वीटी' को ढूंढ पाएगी

PATNA : लापता इंसान, छानबीन करती पुलिस और अखबारों में गुमशुदगी का विज्ञापन तो आपने खूब देखा होगा. लेकिन पटना में इन दिनों कुत्ते की गुमशुदगी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

पटना : घर से गायब हुआ डॉगी तो मालिक पहुंचा थाना, रिपोर्ट दर्ज.. क्या पुलिस 'स्वीटी' को ढूंढ पाएगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लापता इंसान, छानबीन करती पुलिस और अखबारों में गुमशुदगी का विज्ञापन तो आपने खूब देखा होगा. लेकिन पटना में इन दिनों कुत्ते की गुमशुदगी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. कुत्ते के मालिक ने थाने में मिसिंग रिपोर्ट लिखाई है और थाना प्रभारी से जल्द से जल्द मामले पर संज्ञान लेकर छानबीन करने की अपील भी की है. 


मामला पटना के राजीव नगर का है. कुत्ते के मालिक तुषार कांत पंडित ने राजीव नगर थाने में अपने डॉगी की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में लिखा गया है कि उनके भूरे रंग की डॉगी 'स्वीटी', जिसकी उम्र चार साल है, लाल रंग का चमड़े का पट्टा पहनी हुई है. 


स्वीटी राजीव नगर मेन रोड के मोड़ से रात से ही गायब है. घर के लोगों ने रात के 9:30 बजे तक उसे खोजने के बाद आज फिर सुबह खोजबीन की लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका है. तुषारकांत ने पुलिस से स्वीटी को खोजने की अपील भी की है. 


आपको बता दें कि कल राजीवनगर थाने में एक ऑटो रिक्शा और बाइक के चोरी होने का भी मामला आया था. लेकिन कुत्ते की मिसिंग रिपोर्ट का मामला थोड़ा रोचक है.

टैग्स