ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में गंगा में डूबने से 3 किशोर की दर्दनाक मौत, नदी में नहाने के लिए गए थे चार दोस्त

PATNA : बड़ी खबर पटना से सटे मोकामा से आ रही है, जहां नदी में डूबने से तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव स्थान गंगा घाट की है। बताया जा

पटना में गंगा में डूबने से 3 किशोर की दर्दनाक मौत, नदी में नहाने के लिए गए थे चार दोस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर पटना से सटे मोकामा से आ रही है, जहां नदी में डूबने से तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव स्थान गंगा घाट की है। बताया जा रहा है कि तीनों किशोर नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उनकी मौत हो गई। तीनों एक ही मुहल्ले के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक सभी बच्चे मोकामा थाना क्षेत्र के मोलदियार टोला और सकरवार टोला के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। तीनों की पहचान राहुल कुमार, सूरज कुमार और हर्ष कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह चार दोस्त गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे।


इस दौरान एक किशोर को डूबता देख उसके तीनों दोस्त उसे बचाने के लिए उसकी तरफ गए। इसी दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।जबकि चौथे लड़का किसी प्रकार अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


सैकड़ों की संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से तीनों लड़कों का शव बरामद कर लिया। घटना के बाद से मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं एक साथ तीन बच्चों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

टैग्स