ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में गंगा नदी में डूबने से दो लड़कों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दानापुर के नासरीगंज घाट के पास की है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

पटना में गंगा नदी में डूबने से दो लड़कों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दानापुर के नासरीगंज घाट के पास की है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में दोनों लड़कों की तलाश में जुट गई है।


दोनों किशोर की पहचान बीबीगंज और लाभतल निवासी 16 वर्षीय साहिल कुमार और 18 वर्षीय गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कई युवक गंगा में स्नान करने के लिए नासरीगंज घाट पहुंचे थे। दोनों लड़के भी नहाने के लिए गंगा में उतरे थे, इसी दौरान गहराई का पता नहीं चलने से दोनों डूब गए। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और गंगा में डूबे दोनों लड़कों की तलाश में जुट गई है। इधर, दो लड़कों के डूबने की खबर सुनकर मौके पर आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स