ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में गेम खेलने के लिए लड़की ने की आत्महत्या, जहर पीकर दे दी जान

PATNA : आज कल मॉडर्न एरा में भी कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. जो समाज को सोचने पर मजबूर कर दे रही हैं. युवाओं के अंदर मोबाइल की ऐसी लत लगी है कि लोग इसे छोड़ना ही नहीं चाहते

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज कल मॉडर्न एरा में भी कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. जो समाज को सोचने पर मजबूर कर दे रही हैं. युवाओं के अंदर मोबाइल की ऐसी लत लगी है कि लोग इसे छोड़ना ही नहीं चाहते हैं. एक अजीबोगरीब मामला पटना से सामने आया है. जहां एक मोबाइल में गेम खलेने को लेकर एक लड़की ने सुसाइड कर ली. लड़की की मौत के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ की है. जहां रानीपुर में एक लड़की जहर पीकर आत्महत्या कर ली. मृतक पूजा कुमारी की उम्र 16 साल बताई जा रही है. जो फिलहाल 10th क्लास में पढ़ाई करती थी. मृतक पूजा के पिता नीरज कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी और छोरा बेटा टीवी देख रहे थे. इस दौरान गेम खेलने के लिए दोनों लड़ाई करने लगे. जिसके बाद उनकी पत्नी ने बेटी को फटकार लगाई. डांट सुनकर गुस्से में बेटी ने जहरीला पदार्थ पी लिया.


जहर पीने के बाद पूजा की तबियत बिगड़ने लगी. वह उलटी करने लगी. आनन-फानन में इलाज के लिए उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान ही लड़की ने दम तोड़ दिया. इसके बाद पीएमसीएच में तैनात पुलिस अफसर ने मृतक के पिता का फर्द बयान लेकर उसकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

टैग्स