ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

पटना में डॉक्टर से मारपीट, कोरोना फैलाने का लगाया आरोप

PATNA : पटना में डॉक्टर से मारपीट की गयी है। डॉक्टर पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा है। मास्क फेंकने को लेकर हुआ विवाद पुलिस तक जा पहुंचा। पीड़ित डॉक्टर की पत्नी भी पीएमसीएच में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना में डॉक्टर से मारपीट की गयी है। डॉक्टर पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा है। मास्क फेंकने को लेकर हुआ विवाद पुलिस तक जा पहुंचा। पीड़ित डॉक्टर की पत्नी भी पीएमसीएच में नर्सिंग स्टाफ हैं।


अगमकुआं थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री के पास गांधी नगर मुहल्ले की ये घटना है। मुहल्ले में रहने वाले प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ जीवन कुमार और पीएमसीएच में नर्सिंग स्टॉफ उनकी पत्नी मीनाक्षी पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा कर पड़ोसियों ने मारपीट की। इसके अलावा मकान खाली करने की भी धमकी दी। इतना ही नहीं डॉक्टर दंपति जिस मकान में रहते हैं उसके मकान मालिक से भी पड़ोसियों ने मारपीट की। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में मीनाक्षी ने लिखित आवेदन दिया है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


दरअसल पूरा विवाद मास्क फेंकने के बाद उठा। आवेदिका ने पुलिस को बताया है कि मकान के सामने वाले मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले तीन महिलाओं को एक व्यक्ति ने आकर हमला किया। इसके साथ ही उन्होनें पूरे मुहल्ले को जुटा लिया और हंगामा करने लगे कि ये डॉक्टर दंपति कोरोना फैला रहे हैं। इस घटना के बाद डॉक्टर का परिवार जरा हुआ है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये बात सामने आयी है कि अस्पताल से आने के बाद ये लोग खुले में मास्क और कचरा फेंक देते थे। जिसे डस्टबीन में डालने के लिए पड़ोसी हमेशा दबाव बनाते थे। इसी विवाद में हाथापाई हुई है। हालांकि दंपति का कहना है कि लह डस्टबीन में ही कचरा डालते हैं। लेकिन जानवर उसे खींच कर बाहर निकाल देते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

टैग्स