ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में DIG के बाद दारोगा के घर भीषण चोरी, 12 लाख के गहने गायब, पुलिसवालों की उड़ी नींद

PATNA : राजधानी पटना में डीआईजी के घर चोरी हुए अभी तीन दिन भी नहीं हुए कि चोरों ने अब दारोगा के घर को निशाना बना डाला. डीआईजी के घर लाखों रुपये के सामान और गहने ले जाने वाले च

पटना में DIG के बाद दारोगा के घर भीषण चोरी, 12 लाख के गहने गायब, पुलिसवालों की उड़ी नींद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में डीआईजी के घर चोरी हुए अभी तीन दिन भी नहीं हुए कि चोरों ने अब दारोगा के घर को निशाना बना डाला. डीआईजी के घर लाखों रुपये के सामान और गहने ले जाने वाले चोर अब दारोगा के घर से 12 लाख के गहने गायब कर दिए हैं. पुलिसवालों के घर हो रही चोरी की घटनाओं ने पटना पुलिस की नींद उड़ा दी है. पुलिस दोनों की मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पटना के बिहटा थाना इलाके की है, जहां  पैनाल गांव में एक BMP दारोगा उदय शर्मा के घर 12 लाख के गहने की चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि घर में लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे. बताया जा रहा है कि ट्रंक और गोदरेज का ताला तोड़कर तक़रीबन 10 लाख के गहने और करीब 2 लाख रुपये कैश चोर ले गए हैं. 


जानकारी मिली है कि बिहार मिलिट्री पुलिस के दरोगा उदय शर्मा पटना में ड्यूटी पर थे, जब यह घटना हुई. वारदात की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस पहुंची पड़ताल में जुट गई है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी.

टैग्स