ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में डेंगू का डंक: 3 अस्पतालों में मिले 84 मरीज, अब तक चपेट में आ चके हैं 644 लोग

DESK: पटना में डेंगू का कहर जारी है। स्थिति यह है कि लोग नगर निकाय चुनाव में लगे हुए हैं और बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली घुम रहे हैं। डेंगू को लेकर

पटना में डेंगू का डंक: 3 अस्पतालों में मिले 84 मरीज, अब तक चपेट में आ चके हैं 644 लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पटना में डेंगू का कहर जारी है। स्थिति यह है कि लोग नगर निकाय चुनाव में लगे हुए हैं और बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली घुम रहे हैं। डेंगू को लेकर सरकार की ओर से ना तो कोई तैयारी की गयी है और ना ही कोई दिशा-निर्देश ही जारी किया गया है। इलाके में साफ-सफाई ठीक से नहीं हो रही है। दवा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं होने से मुहल्ले में मच्छरों ने तांडव मचा रखा है। हर पांचवे घर से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। स्थिति दिन पर दिन भयावह होती जा रही है लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। 


बीते 24 घंटे के भीतर पटना के 3 अस्पतालों में हुई जांच में 84 नए मरीज मिले हैं। IGIMS में 30, PMCH में 24 और NMCH में 28 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना में अबतक डेंगू मरीजों की संख्या 644 हो गई है। जिन इलाकों में जलजमाव है, वहां डेंगू का प्रकोप अधिक है। 


अब भी राजीव नगर,कंकड़बाग, संदलपुर, अजीमाबाद, बिस्कोमान कॉलोनी, महेंद्रू, बांकीपुर, पटना सिटी, भीखना पहाड़ी, मंदिरी, पोस्टलपार्क, लोदीपुर, मीठापुर आदि इलाके हॉट स्पॉट बना हुआ है। अब जरा डेंगू के लक्षण भी जानिए। यदि बुखार, शरीर में असहनीय दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर में लाल चकत्ता निकले तो तुरंत इसकी जांच करा लेनी चाहिए और घर के आस-पास साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

टैग्स