ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में दहन से पहले ही औंधे मुंह गिरा रावण, तेज आंधी के कारण गिरा 70 फीट का दशानन

PATNA : राजधानी पटना में रावण दहन से जुड़ी ताजा खबर सामने आ रही है। यहां दहन से पहले ही तेज आंधी के कारण 70 फीट का रावण अचानक धराशाही हो गया है। दशहरा कमेटि के लोगों ने रावण को उठा

पटना में दहन से पहले ही औंधे मुंह गिरा रावण, तेज आंधी के कारण गिरा 70 फीट का दशानन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में रावण दहन से जुड़ी ताजा खबर सामने आ रही है। यहां दहन से पहले ही तेज आंधी के कारण 70 फीट का रावण अचानक धराशाही हो गया है। दशहरा कमेटि के लोगों ने रावण को उठाने के लिए जेसीबी को मौके पर बुलाया है। पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार समेत कई नेता कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। इससे पहले की रावण का दहन होता तेज आंधी के कारण रावण का पुतला गिर गया।


दरअसल, पटना में दो साल के बाद रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण रावण दहन का कार्यक्रम नहीं हो रहा था। लिहाजा इस बार रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ गांधी मैदान में पहुंची है। इससे पहले साल 2019 में भी दहन से पहले ही रावण का पुतला गिर गया था।


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई नेता गांधी मैदान पहुंचे है। इसी बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज आंधी के कारण 70 फीट का दशानन चारों खाने चित हो गया। जिसके बाद लोगों में मायूसी छा गई हालांकि बाद में किरान की मदद से रावण को उठा लिया गया है।