ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में कोरोना से कृषि पदाधिकारी की मौत, प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राजधानी में कोरोना का कहर लगातार जारी है. कोरोना से संक्रमित कृषि पदाधिकारी की मौत हो गई है. उनकी मौत के बाद परिजनों में कोह

पटना में कोरोना से कृषि पदाधिकारी की मौत, प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राजधानी में कोरोना का कहर लगातार जारी है. कोरोना से संक्रमित कृषि पदाधिकारी की मौत हो गई है. उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.


राजधानी पटना के नौबतपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा (56) की कोरोना से मौत हो गई है. अरुण कुमार शर्मा कई दिनों से बीमार थे. इन्हें इलाज के लिए पटना के जक्कनपुर स्थित श्री राज ट्रस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर इनके इलाज में जुटे हुए थे. लेकिन मंगलवार की दोपहर इलाज के क्रम में इनका निधन हो गया.


आपको बता दें कि उधर बिहार के मोतिहारी में भी स्टेट बैंक के मैनेजर की मौत हो गई है. जहां हरसिद्धि स्थित स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर की कोरोना से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीन पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.


गौरतलब हो कि इससे पहले बीते दिन सोमवार को 24 घंटे के भीतर 67 लोगों की मौत हुई थी. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 16 मरीजों की मौत हुई. कल सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 16 लोगों की मौत हुई. जबकि गया और मुजफ्फरपुर में सात-सात लोगों की जान गई. इसके अलावा भागलपुर में पांच और नालंदा में चार लोगों की मौत हुई. कई ऐसे जिले हैं, जहां एक ही दिन में दो-दो लोगों की मौत कोरोना से हुई. 


एनएमसीएच में एपिडेमियोलॉजिस्ट और नोडल अफसर डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आज 54 नए संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया. जबकि 35 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ अपने घर वापस लौट गए. उन्होंने ने आगे बताया कि डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी 16 शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया.

टैग्स