ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना की जद में पटना, राजधानी में लगभग 2 हजार लोग होम क्वॉरेंटाइन में

PATNA : राजधानी पटना कोरोना वायरस की जद में आ चुका है। बिहार में अब तक 7 पॉजिटिव के पाए जा चुके हैं। पिछले दिनों पटना में बाहर से आने वाले लोगों की तादाद कम नहीं रही है लिहाजा अब त

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना कोरोना वायरस की जद में आ चुका है। बिहार में अब तक 7 पॉजिटिव के पाए जा चुके हैं। पिछले दिनों पटना में बाहर से आने वाले लोगों की तादाद कम नहीं रही है लिहाजा अब तक पटना शहर में लगभग 2000 लोग होम क्वॉरेंटाइन में रखे गए हैं। पटना जिला प्रशासन के मुताबिक शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसे लगभग 2 हजार लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है जो या तो विदेश से वापस आए हैं या फिर अन्य राज्यों से।


राजधानी पटना में कोरोना वायरस को और नियंत्रित रखा जा सके इसके लिए लगातार जिला प्रशासन ऐसे संदिग्धों की पहचान कर रहा है जो हाल के दिनों में राज्य के बाहर से आए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार हर इलाके से ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। 


हालांकि पटना जिला प्रशासन कोरोना के संदिग्धों की पहचान और उनको होम क्वॉरेंटाइन किए जाने की प्रक्रिया बेहद ही गोपनीय तरीके से कर रहा है। आप लोगों के बीच किसी तरह का पैनिक ना हो इसके लिए गोपनीयता का खास ख्याल रखा जा रहा है। पटना के कई इलाकों में एंबुलेंस के साथ पुलिस की गाड़ी और डॉक्टरों की टीम गुरुवार को मूवमेंट करती देखी गई। जिस इलाके में भी एंबुलेंस के साथ पुलिस और डॉक्टरों की टीम पहुंची वहां के लोग अपने घरों में रहकर फोन पर एक दूसरे से जानकारी लेने में लगे रहे।



टैग्स