ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

पटना में कांग्रेस की 'भारत बचाओ संविधान बचाओ' यात्रा को पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठ गए नेता

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस पार्टी के भारत बचाओ संविधान बचाओ यात्रा को सदाकत आश्रम के आगे गोसाई टोला मोड़ पर पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस के रोकने के बाद विरोध

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस पार्टी के  भारत बचाओ संविधान बचाओ यात्रा को सदाकत आश्रम के आगे गोसाई टोला मोड़ पर पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस के रोकने के बाद विरोध में कांग्रेस नेता सड़क पर ही बैठ गए।नेताओं के सड़क पर बैठने के बाद दानापुर-दीघा-गांधी मैदान रोड पर जाम लग गया है। प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम नेता शामिल हैं।

बिहार में कांग्रेस सदाकत आश्रम जो कि कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है, वहां से पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर मूर्ति तक 'भारत बचाओ संविधान बचाओ' मार्च निकाला गया है।  मार्च का नेतृत्व बिहार कांग्रेस प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़  और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ-साथ विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह कर रहे हैं। विरोध मार्च में पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और प्रेमचंद मिश्रा समेत तमाम नेता मौजूद हैं।

बता दें कि सीएए, एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस आज देश में प्रदर्शन कर रही है।आज कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर पूरे देश में मार्च कर रही है। संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में हैं, जबकि राहुल गांधी गुवाहाटी और प्रियंका गांधी लखनऊ में हैं। 





टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता