ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पटना में CISF ऑफिस के बाहर मिली डेड बॉडी, लाश के पास से नशीली दवाइयों के रैपर भी बरामद

PATNA : राजधानी पटना के CISF ऑफिस के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला. मामले की जानकारी जब लोगों ने गर्दनीबाग थाना की पुलिस को दी पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ना चाहा कि मामला फुलवारीशरीफ

पटना में CISF ऑफिस के बाहर मिली डेड बॉडी, लाश के पास से नशीली दवाइयों के रैपर भी बरामद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के CISF ऑफिस के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला. मामले की जानकारी जब लोगों ने गर्दनीबाग थाना की पुलिस को दी पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ना चाहा कि मामला फुलवारीशरीफ थाने का है. दो थाना क्षेत्र के विवाद में पुलिस घंटों उलझी रही लेकिन आखिरकार गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 


जानकारी के अनुसार, मृतक के पॉकेट से लोगों को उसका आधार कार्ड मिला जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी. मृतक का नाम शाहरुख खान बताया जा रहा है जो चितकोहरा बाजार जामा मस्जिद निवासी रियाज खान का बेटा था. शव की पहचान होने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई. थोड़ी देर बाद परिजन और पुलिस दोनों पहुंचे. पुलिस जहां नशीली दवाओं के सेवन को शाहरुख़ की मौत की वजह बता रही है तो वहीं, मृतक के पिता इसे हत्या मान रहे हैं. 


जिस जगह पर शाहरुख की लाश पड़ी थी, वहां से पुलिस ने दवाओं के रैपर को बरामद किए है. पुलिस के अनुसार यह दवाइयां नशीली हैं और इसके ओवरडोज से ही शाहरुख की जान गई है. हालांकि शाहरुख के पिता मो. रियाज खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे शाहरुख खान की मौत नशीली दवाई से नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस से इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक थाने में FIR नहीं दर्ज हुआ है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. 

टैग्स