ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पटना में छत पर मिली दारोगा के लापता बेटे की लाश : कोचिंग से नहीं लौटा था वापस

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक लापता किशोर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी में रहने विजय कुमार साही

 पटना में छत पर मिली दारोगा के लापता बेटे की लाश : कोचिंग से नहीं लौटा था वापस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक लापता किशोर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी में रहने विजय कुमार साही का 17 वर्षीय पुत्र अनुभव पिछले दो दिनों से लापता था। पुलिस व किशोर के परिजन उसे लगातार ढूंढ ही रहे थे कि इसी बीच उसका शव मिलने की सूचना ने सबको दंग कर दिया है। इस किशोर का शव एक अर्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया है।


जानकारी के अनुसार,विजय कुमार साही का 17 वर्षीय पुत्र अनुभव का शव उसके घर के पास ही एक मकान की छत से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनो में जहां कोहराम मचा हुआ है तो वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, जैसे ही शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


वहीं, इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बीते 22 मई को अनुभव के भाई शशिभूषण ने एक शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमें बताया गया था कि उसका भाई कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था और वापस नही लौटा। पुलिस कांड अंकित कर मामले की छानबीन कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह घर के बगल से शिकायतकर्ता के अर्धनिर्मित मकान की छत से लापता युवक का शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


उधर, इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस व परिजनों की मानें तो मृतक के पिता पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार मृतक किशोर के पिता अररिया में पदस्थापित हैं। थानाध्यक्ष ने बताया घटना से जुड़े हर बिन्दु पर छानबीन की जा रही है।