ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में बुजुर्ग वोटरों को मिलेगा मुफ्त कैब, वोटिंग के लिए कर पाएंगे बुकिंग

PATNA : कोरोना काल में हो रहे चुनाव को देखते हुए पटना के बुजुर्ग वोटरों को निर्वाचन विभाग की तरफ से खास सुविधा दी जाएगी. 3 नवंबर को जब पटना में मतदान होगा तो 80 साल से ऊपर के वोटर्

पटना में बुजुर्ग वोटरों को मिलेगा मुफ्त कैब, वोटिंग के लिए कर पाएंगे बुकिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में हो रहे चुनाव को देखते हुए पटना के बुजुर्ग वोटरों को निर्वाचन विभाग की तरफ से खास सुविधा दी जाएगी. 3 नवंबर को जब पटना में मतदान होगा तो 80 साल से ऊपर के वोटर्स के साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं को मुफ्त परिवहन की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए उबर कंपनी की तरफ से कैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.


चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर 80 साल से ऊपर के वोटर या दिव्यांग मतदाता मुफ्त कैब की सेवा चाहते हैं तो उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के टोल फ्री नंबर 1803 451 950 पर संपर्क करना होगा. इस नंबर पर कॉल करने के बाद वोटर्स को एक कूपन कोड दिया जाएगा. वोटर अपने मोबाइल में उबर ऐप डाउनलोड कर उस पर कूपन कोड डालने के बाद अपने घर से पोलिंग स्टेशन तक या फिर पोलिंग स्टेशन से घर तक का सफर कर पाएंगे.


हालांकि इस सुविधा का मुफ्त इस्तेमाल 120 रुपये तक के किराए के अंदर ही किया जा सकेगा. अगर 120 रुपया से ज्यादा का बिल हुआ तो उससे ज्यादा की रकम वोटर्स को खुद देनी होगी. निर्वाचन विभाग की तरफ से वोटर्स को कूपन कोड उनके मोबाइल नंबर पर सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा.