ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में BJP विधायक का जबरदस्त विरोध, 'डूबी जनता करे पुकार, अरुण सिन्हा मत आना इसबार' के लगे पोस्टर

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कई विधायकों का विरोध लगातार जारी है. जेडीयू विधायकों और मंत्रियों के बाद अब भाजपा के भी एमएलए को जनता अपने निशाने पर ले रही है. पिछले

पटना में BJP विधायक का जबरदस्त विरोध, 'डूबी जनता करे पुकार, अरुण सिन्हा मत आना इसबार' के लगे पोस्टर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कई विधायकों का विरोध लगातार जारी है. जेडीयू विधायकों और मंत्रियों के बाद अब भाजपा के भी एमएलए को जनता अपने निशाने पर ले रही है. पिछले दिनों बारिश के मौसम में राजधानी के डूबने के संकट को एक बार फिर से पटनावासियों ने याद किया है. 'डूबी जनता करे पुकार, अरुण सिन्हा मत आना इसबार' के पोस्टर शहर में लगाए गए हैं.'


पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में यह पोस्टर जनता की ओर से लगाए गए हैं. राजेंद्र नगर के रहने वाले लोगों ने इन पोस्टरों में डूबी हुई राजधानी की तस्वीरों के साथ स्लोगन भी लिखे हैं. एक पोस्टर पर लिखा गया है कि  'डूबी जनता करे पुकार, अरुण सिन्हा मत आना इसबार' के पोस्टर शहर में लगाए गए हैं.' वहीं एक अन्य पोस्टर पर ये लिखा गया है कि 'पानी की बहार है, यही कुम्हरार है. अरुण सिन्हा को, बदलना इसबार है.'


भाजपा विधायक अरुण सिन्हा के खिलाफ ये पोस्टर लगाए गए हैं. उनका जबरदस्त विरोध किया अजा रहा है. विरोध का आलम यह है कि तमाम चौक चौराहों पर पोस्टर लगाकर जनता नाराजगी व्यक्त की है. पटनावासियों का गुस्सा इस बार सीटिंग विधायकों के खिलाफ स्पष्ट दिखाई दे रहा है. बीजेपी विधायक अरूण सिन्हा के खिलाफ क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों विशेषकर कदमकुआं, राजेन्द्रनगर, कंकडबाग समेत अन्य क्षेत्रों में पोस्टर लगाए गए हैं. सड़कों पर लगे हुए पोस्टरों में ये भी लिखा हुआ है कि 'कुहरार की जनता करे पुकार, नहीं चाहिए अरुण सिन्हा इसबार.'

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता