ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना में भीषण सड़क हादसा: 3 गाड़ियों के बीच हो गई जोरदार टक्कर, गलत लेन में गाड़ी चलाने से हुआ हादसा

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां NH30 HJ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर फतुहा और खुशरुपुर के बीच की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही तीन

पटना में भीषण सड़क हादसा: 3 गाड़ियों के बीच हो गई जोरदार टक्कर, गलत लेन में गाड़ी चलाने से हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां NH30 HJ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर फतुहा और खुशरुपुर के बीच की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही तीन गाड़ियों के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है।


बताया जा रहा है कि इनोवा गाड़ी पटना से बख्तियारपुर की तरफ जा रही थी। गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। इसके बाद सामने से आ रही डिजायर कार और इसके पीछे आई दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इनोवा और पहली कार के बीच जोरदार धक्का लगा। ड्राइवर को उस बीच निंद आ गई या फिर रफ्तार अधिक होने की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इनोवा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जबकि, उसके अंदर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं डिजायर कार पर सवार तीन लोगों को भी चोटें आई हैं। आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति काफी देर तक बेहोशी की हालत में कार के अंदर फंसा रहा। पीछे से आ रही कार में सवार एक व्यक्ति को भी काफी गंभीर चोट आई है।


हादसे के बाद NH30  पर गाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फतुहां थाने की पुलिस ने सभा घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों को खंगालने में जुटी है।

टैग्स