ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना में बनेंगे 37 स्मार्ट पार्किंग, अब घर बैठे करा सकेंगे गाड़ी पार्किंग की बुकिंग

PATNA: राजधानी पटना में रहने वाले अब जल्दी ही शहर में सभी अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त 37 स्मार्ट पार्किंग स्थल का लाभ उठा सकेंगे। निगम ने प्राइवेट एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया है।

पटना में बनेंगे 37 स्मार्ट पार्किंग, अब घर बैठे करा सकेंगे गाड़ी पार्किंग की बुकिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में रहने वाले अब जल्दी ही शहर में सभी अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त 37 स्मार्ट पार्किंग स्थल का लाभ उठा सकेंगे। निगम ने प्राइवेट एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया है। इससे लोगों को कई फायदे मिलेंगे। वे घर बैठे ही पार्किंग की बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें केवल एक क्लिक करना होगा, जिसके बाद उन्हें तमाम जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगी। उन्हें घर बैठे ये भी पता चल पाएगा कि शहर भर में कितने पार्किंग स्थल हैं और इनमे कितने खाली हैं। इतना ही नहीं, लोगों को यहां कैशलेस ऑनलाइन पेमेंट, कार्ड पेमेंट की भी सुविधा मिल पाएगी। अगले तीन महीने में लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। 45 दिनों में एक पार्किंग जोन को इस तरह की सुविधा से युक्त कर आम शहरी के लिए खोल दिया जाएगा। आपको बता दें कि पार्किंग की सुविधा के दर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 


बता दें कि पटना को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर ये तमाम प्लान तैयार किए जा रहे हैं। सभी पार्किंग स्थल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। वहीं, लोगों के लिए बूम बैरियर, सेंसर, एप द्वारा बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट की भी व्यवस्था होगी। 


पटना में जिन जगहों पर स्मार्ट पार्किंग बनाया जा रहा है, उनमें विद्युत भवन, बीएन कॉलेज, अशोक राजपथ, डाकबंगला, मारुति शोरूम, पेसू और पीएचईडी ऑफिस, पुल निर्माण निगम ऑफिस, श्रीकृष्ण पुरी पार्क, ईको पार्क, गेट 2 और 3, सहदेव महतो मार्ग, माउंट कार्मेल स्कूल से लेकर पटना वीमेंस कॉलेज, मौर्य लोक कॉम्पलेक्स, महाराजा कामेश्वर कॉमपलेक्स, हड़ताली मोड़ से बोरिंग रोड चौराहा, महावीर मंदिर, ट्रक स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर 15 राजेंद्र नगर ओवरब्रिज से सेंट्रल स्कूल, मुन्ना चौक से कुम्हरार टोली, एसबीआई, कंकड़बाग, टेम्पू स्टैंड, कंकड़बाग शामिल है। 


टैग्स