ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में वाहन चलाते समय ना करें मोबाइल पर बात, नहीं तो भरना होगा इतने रूपये का जुर्माना

PATNA: यदि आप भी गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब पटना में यदि ऐसा करते पकड़े गये तो भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। अब चाहे बाइक सवार हो या फिर कार

पटना में वाहन चलाते समय ना करें मोबाइल पर बात, नहीं तो भरना होगा इतने रूपये का जुर्माना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: यदि आप भी गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब पटना में यदि ऐसा करते पकड़े गये तो भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। अब चाहे बाइक सवार हो या फिर कार, ऑटो, ई-रिक्शा या फिर अन्य गाड़ियां चलाने वाले लोग यदि वे वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करते हैं तो उन्हें जुर्माना भरना होगा। 


उनकी सारी गतिविधियां पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम में बैठे कर्मियों की नजर है। पटना में लगे सीसीटीवी की कमान उनके हाथों में दी गयी है। यदि सीसीटीवी में कोई भी वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते देखे जाएंगे तो उनके पास 5 हजार रुपये का चालान पहुंच जाएगा। इस राशि को तीन महीने के अंदर जमा करना होगा। यह नियम वाहन चलाने वालों पर सख्ती से लागू होगा। वाहन के पीछे बैठने वालों पर यह नियम लागू नहीं होगा। 


ट्रैफिक एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि हादसों से लोगों को बचाने के लिए ऐसा नियम बनाया गया है। ट्रैफिक पुलिस का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं है बल्कि लोगों की जान बचाना भी है। उन्होंने बताया कि जब से सीसीटीवी के माध्यम से ऑनलाइन चालान कटना शुरू हुआ तबसे लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति ज्यादा सचेत हो गये हैं। 


बता दें कि सबसे अधिक 10 जुलाई को 35 लाख 61 हजार रुपये का चालान काटा गया था जिसके बाद लोग इसके प्रति जागरूक हुए हैं यही कारण है कि ऑनलाइन चालान में करीब 50 फीसदी की कमी आई है। लेकिन अब यह नियम बनाया गया है कि जो भी वाहन चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करता देखा जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनके घर पर 5 हजार रूपये का चालान पहुंच जाएगा। जिसे तीन महीने के अंदर जमा करना होगा। 


टैग्स