ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में बड़ा हादसा, पुल की स्लैब गिरने से 3 बच्चे दबे, लोगों में आक्रोश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में एक बड़ी लापरवाही के कारण तीन बच्चे पुली की स्लैब गिरने से नीचे दब गए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में एक बड़ी लापरवाही के कारण तीन बच्चे पुली की स्लैब गिरने से नीचे दब गए हैं. तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. 


घटना राजधानी के बेली रोड इलाके की है. जहां लोहिया पथ चक्र के निर्माण के दौरान यह घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुल निर्माण के दौरान स्लैब को चढ़ाया जा रहा था. इस दौरान स्लैब गिरने से उसके नीचे 3 बच्चे दब गए. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में तीनों बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है. तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.




मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेन के माध्यम से पत्थर को हटाया जा रहा था. इस दौरान वहां तीन बच्चे मौजूद थे. जैसे ही पत्थर नीचे गिरा तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए. फिहाल बच्चों के परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. परिजन हंगामा कर रहे हैं. घटना स्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं. नाराज परिजनों को पुलिसवाले समझाने में लगे हुए हैं.