ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में अतिक्रमण हटाने गए मजिस्ट्रेट को आक्रोशित लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कॉलर पकड़ कर खींचा

PATNA : जिला प्रशासन के निर्देशानुशार पटना सिटी के खाजेकलां थाना में स्थित गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल के चार दीवारी के आस पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जहां अवैध रूप से ब

पटना में अतिक्रमण हटाने गए मजिस्ट्रेट को आक्रोशित लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कॉलर पकड़ कर खींचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जिला प्रशासन के निर्देशानुशार पटना सिटी के खाजेकलां थाना में स्थित गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल के चार दीवारी के आस पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जहां अवैध रूप से बनाई गई गैरेज को जेसीबी मशीन के द्वारा तोड़ कर अतिक्रमण से मुक्त कराने के पहल की गई। जहां गैरेज मालिक अमित कुमार ने इसका कड़ा विरोध किया और अतिक्रमण मुक्त कराने आई टीम और नियुक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को अतिक्रमणकारियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा।


इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर मामला शांत कराया। अतिक्रमणकारियों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम और नगर निगम के टीम को बापस लौटना पड़ा। मजिस्ट्रेट की पिटाई की घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित मजिस्ट्रेट का व्यान लेकर अमित कुमार पर कानून करबाई करने में जुट गई है।


नगर निगम के अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी नुरुल हक शिवानी ने बताया कि टीम के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की है। इसकी जानकारी SDO और नगर आयुक्त को दी गई है। नगर निगम की जमीन पर बने संप हाउस के पास से अतिक्रमण हटाने के लिए DM के आदेश पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी JCB के साथ गुरुवार दोपहर पहुंचे थे।


वार्ड पार्षद शोभा देवी और उनके प्रतिनिधि बलराम चौधरी ने बताया कि वार्ड संख्या 60 में खिरनी के पेड़ स्थित नगर निगम के भूखंड पर नया जलापूर्ति केंद्र बनना है। अतिक्रमण की वजह से एक साल से योजना बाधित है। अतिक्रमण की शिकायत वरीय अधिकारियों से की गई थी। मजिस्ट्रेट राकेश कुमार टीम लेकर पहुंचे थे, जिनके साथ मारपीट की गई है। SDO मुकेश रंजन ने बताया कि दोषी लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता