ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में अगलगी की तीन घटनाओं से हड़कंप, देर रात तक मची रही अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति जलकर राख

PATNA: खबर पटना के दानापुर से है, जहां मंगलवार की देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लग

पटना में अगलगी की तीन घटनाओं से हड़कंप, देर रात तक मची रही अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति जलकर राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर पटना के दानापुर से है, जहां मंगलवार की देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।


जानकारी के अनुसार दानापुर के धोबी टोला स्थित राजू रजत के मकान व चित्रकूट नगर के एक किराना दुकान और सुधा दुकान में बीते मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगता देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी का मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन दस्ते को बुलाया। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


इस दौरान किराना दुकान में रखा गया लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर दुकानदार प्रवीण कुमार ने बताया कि आग लगी से नुकसान तो हुआ ही है इसके अलावा आग को बुझाने में जो पानी का इस्तेमाल किया गया उससे भी काफी सामान नष्ट हुआ है। इस आग लगी में लगभग 5 लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो गई है।

टैग्स