ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में 15 दिन के अंदर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पड़ोसियों को कोरोना का शक

PATNA : पटना में 15 दिन के अंदर एक-एक कर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद पड़ोसियों में दहशत का महौल है. उन्हें शक है कि कहीं तीनों की मौत कोरोना से नहीं हुई. हाला

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में 15 दिन के अंदर एक-एक कर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद पड़ोसियों में दहशत का महौल है. उन्हें शक है कि कहीं तीनों की मौत कोरोना से नहीं हुई. हालांकि तीनों में से किसी की कोरोना जांच नहीं हुई थी. 

बताया जा रहा है कि कंकड़बाग कॉलोनी के पंचशिव मंदिर के सामने एमआईजी ए ब्लॉक में रहने वााले शिक्षक सत्येंद्र पांडेय की मौत 15 दिन पहले हो गई थी. उनको मुखाग्नि देने वाले उनके 18 साल के बेटे सूरज की भी सात दिन पहले अचानक मौत हो गई. उसे हल्का बुखार भी था. 

बेटे के अंतिम संस्कार के 3 दिन के बाद पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई, लेकिन मंगलवार की देर रात उसकी भी मौत हो गई. अब घर में सिर्फ बेटी बची है. मरने से पहले सत्येंद्र पांडेय ने बेटी का ब्याह भी तय कर चुके थे. छेका भी हो चुका था. 

बताया जा रहा है कि सत्येंद्र को किडनी की बिमारी थी औऱ वे प्राइवेट डॉक्टर की सलाह पर घर में ही दवा लेते थे. तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें कंकड़बाग के एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था. वहां कोरोना जैसे लक्षण मिलने के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. उनके परिवार को दूसरे लोगों से संपर्क बहुत कम था.