ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना में आज से सफाई पर संकट, निगमकर्मी हड़ताल पर गए

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर नगर निगम कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण शनिवार से पटना की साफ सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। पटना

पटना में आज से सफाई पर संकट, निगमकर्मी हड़ताल पर गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर नगर निगम कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण शनिवार से पटना की साफ सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। पटना नगर निगम समेत सभी नगर निकायों के कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। निगमकर्मियों की प्रमुख मांग दैनिक मजदूरों का स्थाईकरण और 18000-21000 न्यूनतम वेतन करना है। हालांकि, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने खुद को हड़ताल से अलग रखा है। वहीं नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


हड़ताल पर गए निगमकर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांग को रख रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है लिहाजा उनके पास हड़ताल पर जाने के अवाला दूसरा कोई रास्ता नहीं है। सरकार की तरफ से पहल नहीं होता देख आज से राज्य स्तर पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल में सफाई कर्मचारी, कार्यालय में काम करने वाले कर्मी, जलपूर्ति शाखा के कर्मी समेंत अन्य कर्मी शामिल हैं।


इधर, पटना के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा है कि पटना नगर निगम क्षेत्र के सफाई कर्मियों को पटना नगर निगम द्वारा पहले ही यह सूचना दी जा चुकी है कि वे 27 से संगठन द्वारा आयोजित हड़ताल का  बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम द्वारा वेतन बढ़ोतरी समेत कर्मियों की कई मांगों को पहले ही  पूरा किया जा चुका है। शहर में फिलहाल डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई तो  कर्मचारियों खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी।

टैग्स