ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

पटना में 4 महिला सिपाही सस्पेंड, ड्यूटी से गायब रहने पर ASP ने की कार्रवाई

PATNA: BSAP-5 के 9 महिला सिपाहियों को होली पर विधि व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया था। लेकिन उनमें से 4 ड्यूटी से गायब मिली। जिसके बाद चारों महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर द

पटना में 4 महिला सिपाही सस्पेंड, ड्यूटी से गायब रहने पर ASP ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: BSAP-5 के 9 महिला सिपाहियों को होली पर विधि व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया था। लेकिन उनमें से 4 ड्यूटी से गायब मिली। जिसके बाद चारों महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर विभागीय कार्रवाई किए जाने का भी आदेश दिया गया है।


जिन महिला सिपाही को सस्पेंड किया गया उनमें वीणा कुमारी, चंपा देवी, मधु कुमारी आर्या और रीना कुमारी शामिल हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह 7 बजे से पटना के फुलवारीशरीफ में हवलदार इंद्रासन सिंह के साथ 9 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी। फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार जब दोपहर में पेट्रोलिंग पर निकले तो चारों महिला सिपाही को गायब पाया। 


इन चार महिला सिपाहियों की लापरवाही देखकर एएसपी भी हैरान रह गये। ड्यूटी से गायब महिला सिपाहियों को उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एएसपी मनीष कुमार ने चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुशंसा भी कर दी है और इसकी जानकारी एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को दी गयी है। इन महिला सिपाहियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।  

टैग्स