ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, भीषण हादसे में गई तीनों की जान

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बेली रपड में हुए भीषण हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य में एक बड़

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बेली रपड में हुए भीषण हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य में एक बड़ी लापरवाही के कारण ही मासूम बच्चों की मौत हुई है. प्रशासन इस मामले की छानबीन में जुटा हुआ है.


घटना राजधानी के बेली रोड इलाके की है. जहां लोहिया पथ चक्र के निर्माण के दौरान यह घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुल निर्माण के दौरान स्लैब को चढ़ाया जा रहा था. बीपीएससी दफ्तर के बाहर चल रही हाइड्रोलिक मशीन फट जाने से पुल की स्लैब गिर गई. इस दौरान स्लैब गिरने से उसके नीचे 3 बच्चे दब गए. जिसके कारण तीन बच्चों की मौत हो गई.


मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइड्रोलिक मशीन स्लैब को हटाया जा रहा रहा था. जैसे ही स्लैब नीचे गिरा तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए. आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. हादसे में बच्चों की मौत के बाद परिजन हंगामा कर रहे हैं. घटना स्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं. नाराज परिजनों को पुलिसवाले समझाने में लगे हुए हैं.


पटना एएसपी उपेंद्र शर्मा ने तीनों बच्चों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इस घटना में जख्मी तीनों बच्चों की मौत हो गई है. प्रशासनिक टीम फिलहाल घटना की छानबीन कर रही है. इस घटना में जिसकी भी लापरवाही होगी, मामले की छानबीन कर उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.