ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में 26 जनवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, आम लोगों के लिए बंद रहेगी ये सड़कें

PATNA : पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कई सड़कें आम लोगों के लिए बंद रहेंगी। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को गांधी मैदान में राज्यपाल 9 बजे

पटना में 26 जनवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, आम लोगों के लिए बंद रहेगी ये सड़कें
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कई सड़कें आम लोगों के लिए बंद रहेंगी। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को गांधी मैदान में राज्यपाल 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इसको लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। आज ही आप जान लीजिये पटना का ट्रैफिक।


उस दिन फ्रेजर रोड की पश्चिमी लेन डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक आमलोगों के लिए बंद रहेगी। यह लेन राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कारकेड, उनके पारिवार के वाहनों और अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए रिजर्व रहेगी। 


वहीं, न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहन परिचालन पर रोक रहेगी। पटना जंक्शन फ्लाईओवर से रामगुलाम चौक की ओर भी वाहन नहीं जाएंगे। कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक पूरब की ओर जाने वाले सभी मार्ग कार्यक्रम के समापन तक बंद रहेंगे। देशरत्न मार्ग से डाकबंगला चौराहा और फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर और चिल्ड्रेन पार्क से करगिल चौक तक वाहनों की पार्किंग नहीं होगी।


वहीं, कुछ मार्ग को परिवर्तित किया गया है। यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव गणतंत्र दिवस के दिन सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति लागू रहेगा। पुलिस अधिकारी ने इस दौरान वाहन चालकों को गांधी मैदान के रास्ते पर जाने से बचने का सुझाव दिया है। 26 जनवरी को गांधी मैदान में राज्यपाल सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, वीवीआइपी और वीआइपी अतिथि 8.30 बजे तक गांधी मैदान पहुंच जाएंगे।