ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

पटना में 235 नियोजित शिक्षकों पर FIR, सबको सस्पेंड करने की सिफारिश

PATNA : बिहार में सरकार नियोजित शिक्षकों पर बख्शने की मूड में नहीं है. इंटर की कॉपी की जांच में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. अब तक सूबे के विभिन्न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में सरकार नियोजित शिक्षकों पर बख्शने की मूड में नहीं है. इंटर की कॉपी की जांच में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. अब तक सूबे के विभिन्न जिलों में एक हजार से अधिक शिक्षकों पर केस हो चुका है. शनिवार को पटना के 165 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है. इन शिक्षकों को सस्पेंड करने की भी सिफारिश की गई है. 


शिक्षा विभाग ने बताया कि नियोजित शिक्षकों को निलंबन की कार्रवाई के लिए सभी नियोजन इकाई को पत्र लिखा जायेगा. पटना के 165 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने इससे पहले भी गुरुवार को मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं करने वाले 70 से अधिक शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अब तक करीब 235 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. मूल्यांकन केंद्र के संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है. निलंबन के लिए विभिन्न नियोजन इकाई को कार्रवाई के लिए कहा गया है. 


पटना के डीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि निलंबन करने की अनुशंसा नियोजन इकाई में मुख्य कार्यापालक अधिकारी, कार्यपालक अधिकारी सह सदस्य सचिव को पुन: पत्र लिखा जायेगा. पटना के मूल्यांकन केंद्र के लिए 1200 से अधिक शिक्षकों की जरूरत है. अभी तक 900 से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में योगदान दिया है. बाकी कॉपियों की जांच के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है. वहीं दूसरी ओर विभाग ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में अतिथि शिक्षकों की सेवा लेने का निर्देश दिया.