ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पटना में 20 जगहों पर अब मिलेगा 15 रुपये में भरपेट भोजन, मेयर सीता साहू ने इस योजना का किया उद्घाटन

PATNA: पटना में अब 15 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। पटना नगर निगम की ओर से 20 जगहों पर यह व्यवस्था की गयी है। पटना की मेयर सीता साहू ने आज इस योजना का उद्घाटन किया। मौर्या लोक

पटना में 20 जगहों पर अब मिलेगा 15 रुपये में भरपेट भोजन, मेयर सीता साहू ने इस योजना का किया उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में अब 15 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। पटना नगर निगम की ओर से 20 जगहों पर यह व्यवस्था की गयी है। पटना की मेयर सीता साहू ने आज इस योजना का उद्घाटन किया। मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स, राजेंद्र नगर टर्मिनल, बस स्टैंड के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख इलाकों में 15 रुपये में भरपेट खाने की व्यवस्था की गयी है।


भामाशाह फाउंडेशन संस्था की तरफ से इन जगहों का चयन किया गया है। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के पास 15 रुपये में गुणवत्तापूर्ण भोजन की थाली योजना के उद्घाटन के अवसर पर मेयर सीता साहू ने कहा कि निगम की इस व्यवस्था से शहर में आनेवाले जरूरतमंदो, दैनिक मजदूर, सफाई कर्मचारी, रिक्शा ठेला चालकों को कम कीमत में गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिल सकेगी। 


इससे पहले गायघाट में इसकी शुरुआत की गयी थी। पटना के कारगिल चौक पर आज इसका उद्घाटन किया गया जहां मेयर,डिप्टी मेयर व निगम के अधिकारियों ने भोजन का स्वाद चखा। मेयर ने यह भी बताया कि इस व्यवस्था से लोगों को पैसे की बचत होगी और साथ ही उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। यहां दिन और रात में अलग-अलग मेन्यू रहेगा। 


इससे पहले ट्रायल के तौर पर गरीब मजदूरों व सफाईकर्मियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए गायघाट स्थित नवनिर्मित रैन बसेरा से इस योजना की शुरूआत की गयी थी। भामाशाह फाउंडेशन की ओर से 15 रुपये में भोजन की थाली परोसी जा रही है। इसमें दिन में चावल, दाल, सब्जी, भुजिया व अचार मिलता है। वहीं रात में 15 रुपए में पांच रोटी, दाल, सब्जी, भुजिया व अचार दिया जाता है।


भोजन की थाली के उद्घाटन के मौके पर डिप्टी मेयर रजनी देवी , स्थायी समिति के सदस्य मुन्ना जयसवाल,आशीष कुमार सिन्हा व दीपा रानी खान, पार्षद पिंकी यादव,माला सिन्हा,शोभा देवी,उप नगर आयुक्त राकेश झा व अभिषेक आंनद, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह,भामाशाह फाउंडेशन के संयोजक विजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

टैग्स