ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में 20 दिन के बच्चे ने कोरोना को हराया, गले से लगाकर रो पड़ी मां

PATNA : बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच कोरोना मरीजों के ठीक होने की राहत भरी खबर भी आ रही है. रविवार को एक ऐसी ही राहत भरी खबर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आई. </p

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच कोरोना मरीजों के ठीक होने की राहत भरी खबर भी आ रही है. रविवार को एक ऐसी ही राहत भरी खबर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आई. 

14 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 20 दिन के बच्चे ने कोरोना को हरा दिया है. रविवार को बाढ़ के बेलछी का 20 दिन का मासूम, वैशाली का दो वर्ष का बच्चा समेत चार मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया. अपने मासूम को देखते ही मां गले से लगाकर रो पड़ी. लेकिन ये मां की आंखों में ये आंशू खुशी के थे. 

इस बारे में प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सबकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया है.  अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने वालों में से 14 मई को भर्ती बाढ़ बेलछी के 20 दिन का नवजात, पंद्रह मई को भर्ती महुआ वैशाली के दो वर्ष का बच्चा शामिल हैं. उसके साथ ही अस्पताल से ठीक होकर जाने वाले मरीजों की संख्या अब 153 हो गयी है.