ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना: महिला मरीज को बंधक बनाने के बाद परिजनों का हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा, पुलिस के आने के बाद किया डिस्चार्ज

PATNA: इस वक्त पटना के फुलवारी शरीफ से एक खबर आ रही है. जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने एक महिला मरीज को डिस्चार्ज करने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है सड़क दुर्घटना में घायल 32

पटना: महिला मरीज को बंधक बनाने के बाद परिजनों का हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा, पुलिस के आने के बाद किया डिस्चार्ज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: इस वक्त पटना के फुलवारी शरीफ से एक खबर आ रही है. जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने एक महिला मरीज को डिस्चार्ज करने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है सड़क दुर्घटना में घायल 32 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया था. 


मामला बिहार की राजधानी फुलवारी शरीफ के एम्स के नजदीक एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सड़क दुर्घटना में घायल 32 वर्षीय महिला भर्ती हुई थी. प्राइवेट हॉस्पिटल ने इलाज के दौरान तीन लाख रुपये की डिमांड की थी. इसके बाद इलाज का पैसा 3 लाख रुपये नहीं चुका पाने पर बड़े हॉस्पिटल में ले जाने के लिए डिस्चार्ज करने से इनकार कर दिया गया. तब महिला मरीज के परिजनों ने किसी तरह डेढ़ लाख रुपये जमा किया और प्राइवेट हॉस्पिटल के प्रबंधन को दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने के लिए गुहार लगायी.


लेकिन प्राइवेट हॉस्पिटल के लोगों ने पूरा पैसा जमा करने के बाद ही महिला डिस्चार्ज करने को कहा. इसके बाद महिला मरीज के परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा किया. निजी अस्पताल के बाहर हो-हंगामा की जानकारी फुलवारी शरीफ थाने के थानेदार आर रहमान को मिली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हॉस्पिटल प्रबंधक को चेतावनी देते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराने के लिए डिस्चार्ज कराया.


बता दें घायल महिला संगीता कुमारी उम्र 35 वर्ष के भाई ने बताया कि मसौढ़ी से अपनी बहन को बाइक पर बैठा कर खगौल लख घर आ रहे थे. इसी दौरान 13 नवंबर की सुबह जानीपुर फुलवारी रोड पर नगवां के पास 13 नवंबर की सुबह बेलगाम ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गयी.

टैग्स