ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

राजधानी पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

PATNA: राजधानी पटना पर एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पड़ोसी देश नेपाल के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की कई नदियो

राजधानी पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना पर एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पड़ोसी देश नेपाल के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की कई नदियों को जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। गंगा नदी दीघा घाट और गांधी घाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।


जल संसाधन विभाग और केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, पटना में गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 49.52 मीटर पहुंच गया है। यहां खतरे के लाल निशान से गंगा 93 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं दीघा घाट में गंगा 50.60 मीटर पर बह रही है, यहां खरते का निशान 50.45 मीटर है। जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में गंगा का पानी फैल रहा है।


खासकर दियारा के इलाको में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग ने गंगा समेत राज्य की अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई है। जल संसाधन विभाग ने संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के बाद तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही इंजीनियरों और अन्य पदाधिकारियों को अलर्ट मोड़ में रहने को कहा गया है।