ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना लाठीचार्ज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बीजेपी नेता विजय सिंह की हुई थी मौत

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं के ऊपर पुलिस लाठीचार्ज मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। पटना के भूपेश नारायण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर

पटना लाठीचार्ज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बीजेपी नेता विजय सिंह की हुई थी मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं के ऊपर पुलिस लाठीचार्ज मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। पटना के भूपेश नारायण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर लाठीचार्ज की जांच कराने की मांग की है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षा में गठित एसआईटी या संभव हो तो सीबीआई से पूरे मामले की जांच कराई जाए। ऐसे में आज होने वाली सुनवाई को काभी अहम माना जा रहा है।


दरअसल, बीते 13 जुलाई को बीजेपी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। गांधी मैदान से शुरु हुआ मार्च जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचा, पुलिस ने मार्च को रोक दिया। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था।


बीजेपी ने दावा किया है कि पुलिस की लाठीचार्ज से भाजपा नेता विजय सिंह की मौत हो गई थी हालांकि, पुलिस विजय सिंह की मौत का कारण लाठीचार्ज को नहीं मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर उनकी मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया है। यह मामला कोर्ट में पहुंच गया है और आज इस केस में अहम सुनवाई होनी है।