ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के तीन बड़े होटलों पर फूड सेफ्टी टीम की नकेल, जांच के लिए सैम्पल लिया.. आज यहीं होगी न्यू ईयर पार्टी

PATNA : तीसरी लहर को देखते हुए नए साल के जश्न पर पाबंदी लगाई गई है. पटना के सभी पार्क और जू को बंद कर दिया गया है. लेकिन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न मनेगा. जिन होटलों में नए साल के

पटना के तीन बड़े होटलों पर फूड सेफ्टी टीम की नकेल, जांच के लिए सैम्पल लिया.. आज यहीं होगी न्यू ईयर पार्टी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : तीसरी लहर को देखते हुए नए साल के जश्न पर पाबंदी लगाई गई है. पटना के सभी पार्क और जू को बंद कर दिया गया है. लेकिन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न मनेगा. जिन होटलों में नए साल के जश्न की तैयारी है. उन्हीं में से 3 बड़े होटलों के ऊपर फूड सेफ्टी टीम ने नकेल कसी है. राजधानी के बड़े होटल पनास, गार्गी ग्रैंड और रेड वेलवेट में आज नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न का कार्यक्रम आयोजित है. लेकिन गुरुवार को यहां फूड सेफ्टी की टीम ने छापेमारी की.


छापेमारी के दौरान कुछ फूड प्रोडक्ट पर टीम को संदेह हुआ और तीनों होटलों से पनीर का सैंपल लिया गया है. हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसकी गुणवत्ता सही पाई गई है. अग्निशमन विभाग ने भी इन होटलों में फायर फाइटिंग सिस्टम का जायजा लिया है.


आपको बता दें कि एस ओ पी का पालन करते हुए होटलों को नए साल का जश्न आयोजित करने की इजाजत दे दी गई है. इसके लिए सरकार ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर रखा है. फूड सेफ्टी टीम समय-समय पर होटलों में खाने की गुणवत्ता की जांच करता रहा है. फूड सेफ्टी ऑफिसर अजय कुमार के मुताबिक जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

टैग्स