ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना के श्मशान घाट पर लगेंगे CCTV कैमरे, कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार की होगी निगरानी

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में रोज दर्जनों लोगों की जान जा रही है. बिहार सरकार ने एलान किया है कि कोरोना से मरने वालों के अंतिम स

पटना के श्मशान घाट पर लगेंगे CCTV कैमरे, कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार की होगी निगरानी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में रोज दर्जनों लोगों की जान जा रही है. बिहार सरकार ने एलान किया है कि कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. इसके लिए पटना नगर निगम ने कमर कस ली है. नगर निगम ने पटना के श्मशान घाटों पर CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया है ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ कोविड संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा सके. 


पटना नगर निगम ने निर्णय लिया है कि राजधानी के खाजेकलां घाट, गुलबी घाट और बांस घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. आपको बता दें कि कोरोना मृतकों अंतिम संकसर विद्युत शवदाह गृह और लकड़ी दोनों के माध्यम से कराया जा रहा है. अब तक इसका खर्च परिजन खुद उठाते थे लेकिन अब कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार करने में जो पैसा लगेगा, उसे राज्य सरकार वहन करेगी. 


जानकारी मिली है कि निगम कर्मी, टास्क फोर्म, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे ताकि अधिकृत और अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान संभव हो सके. सीसीटीवी कैमरे में इनकी पहचान की जा सके. कोरोना से मरने वालों को के परिजनों में नि:शुल्क वितरण के लिए एक काउटंर की व्यवस्था की जाएगी. यहां तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति होगी. आपको बता दें कि पटना नगर निगम ने एनएमसीएच में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमितों के परिजन के आराम के लिए परिसर में नि:शुल्क व्यवस्था की है. इनमें सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बेड लगाए गए हैं और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है.