ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना के सभी स्कूल 10:45 तक ही खुले रहेंगे, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने दिया आदेश

PATNA: बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए अब सभी स्कूल 10 बजकर 45 मिनट तक ही खुले रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य और जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पट

पटना के सभी स्कूल 10:45 तक ही खुले रहेंगे, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने दिया आदेश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए अब सभी स्कूल 10 बजकर 45 मिनट तक ही खुले रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य और जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं। यह आदेश बुधवार 27 अप्रैल से लागू होगा। 


मौसम के तल्‍ख तेवर से हर कोई परेशान है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया है।गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पटना डीएम ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम के रुख को देखते हुए सभी स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव फिर से किया गया है। पहले सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक स्कूलों के खुलने का टाइम था जिसे अब पौने 11 बजे तक खुला रखने का निर्देश पटना जिलाधिकारी ने दिया है। यह नई व्‍यवस्‍था बुधवार 27 अप्रैल से लागू होगी और गर्मी की छुट्टी तक प्रभावी रहेगी।


पटना के सभी स्कूल 10:45 तक ही खुले रहेंगे, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने दिया आदेश


आने वाले 3 दिनों तक राज्य के दक्षिण बिहार में लू का हाई अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इन दिनों चल रही गर्म हवाओं से लोग खासे परेशान हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने 16 जिलों में 3 दिनों तक हाई अलर्ट जारी किया है। 


पटना, पूर्णिया, छपरा, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, शेखपुरा, माधोपुर, जमुई, बक्सर, औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, नवादा, हरनौत और जीरादेई में अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में भीषण गर्मी व तेज गर्म हवाओं की रफ्तार सेहत पर भारी पड़ सकती है। 


पटना सहित 8 जिलों में तो स्थिति और भयावह है। इन जिलों में तापमान 40 पार कर चुका है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है साथ ही चिकित्सक भी इस मौसम में घर से बाहर ना निकलने की सलाह दे रहे हैं साथ ही विशेष सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।  

टैग्स