ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना के सभी घरों में जुलाई तक लग जाएंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर, भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर में भी तैयारी

PATNA: आने वाले समय में पटना का शायद ही कोई ऐसा घर अब बचेगा जहां प्री-पेड स्मार्ट मीटर ना लगा हो। दरअसल साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन बिजली कंपनी ने जुलाई तक राजधानी पटना के

पटना के सभी घरों में जुलाई तक लग जाएंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर, भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर में भी तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आने वाले समय में पटना का शायद ही कोई ऐसा घर अब बचेगा जहां प्री-पेड स्मार्ट मीटर ना लगा हो। दरअसल साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन बिजली कंपनी ने जुलाई तक राजधानी पटना के सभी घरों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई है। बिजली तो हर घर में पहले से ही मौजूद है अब अगले 5 महीने में हर घर में स्मार्ट मीटर देखने को मिलेंगे। 


इस योजना पर काम पटना ही नहीं भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर में भी चल रहा है। इन जिलों में भी स्मार्ट प्री-पेड मीटर से लैस सभी घर हो जाएंगे। 36 लाख स्मार्ट प्री-पेड मीटर खरीदने की प्रक्रिया भी बिजली कंपनी ने शुरू कर दी है। एक महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 


पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान क्षेत्र के सभी 6 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जाएगा। इसके लिए रोजाना तीन हजार मीटर लगाए जा रहे हैं। पटना शहरी क्षेत्र में अब तक 2.25 लाख मीटर लगाए भी जा चुके हैं। आशियाना आपूर्ति प्रमंडल के सभी उपभोक्ताओं के यहां तो स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। 


वही पेसू पश्चिम अंचल में एक लाख 38 हजार और पेसू पूर्वी अंचल में 87 हजार से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके है। भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर में भी स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जाएगा। 




टैग्स